दिग्गज फिल्म मेकर श्याम बेनेगल का निधन [Veteran filmmaker Shyam Benegal passes away]

1 Min Read

रिकॉर्ड 8 बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड

कोलकाता, एजेंसियां। दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेनेगल ने रिकॉर्ड 8 नेशनल अवॉर्ड जीते, उन्हें 2005 में दादासाहेब फाल्के सम्मान भी मिला।

बेनेगल को 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मंथन, जुबैदा और सरदारी बेगम उनकी चर्चित फिल्में हैं।

पहली फिल्म ‘अंकुर’ 1974 में और आखिरी फिल्म ‘मुजीब’ 2023 में बनाई:

श्याम बेनेगल ने 1974 में पहली फिल्म अंकुर बनाई थी। इस फिल्म में उन्होंने आंध्र प्रदेश के किसानों के मुद्दों को उठाया था। वहीं, ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन‘ उनकी आखिरी फिल्म थी। मुजीब की शूटिंग दो साल तक हुई थी। यह फिल्म बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर रहमान की जिंदगी पर आधारित थी।

इसे भी पढ़ें

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं