प्याज, टमाटर के दाम बढ़ने से शाकाहारी थाली मार्च में हुई सात प्रतिशत महंगी : रिपोर्ट

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां : मार्च महीने में प्याज, टमाटर और आलू की कीमतें बढ़ने से शाकाहारी थाली सालाना आधार पर सात प्रतिशत तक महंगी हो गई।

घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक इकाई ने बृहस्पतिवार को यह सर्वेक्षण पेश किया।

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस ने अपनी मासिक ‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट में कहा कि पॉल्ट्री की कीमतें घटने से पिछले महीने मांसाहारी थाली की लागत में सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

शाकाहारी थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद आता है।

इस थाली की कीमत मार्च में बढ़कर 27.3 रुपये प्रति प्लेट हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 25.5 रुपये थी।

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन नहीं लड़ेंगे चुनाव, सीता सोरेन के मुकाबले झामुमो ने नलिन को उतारा, गिरिडीह में मथुरा बने प्रत्याशी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं