रूला रहे सब्जियों के भाव, बेंगलुरू से आ रहे टमाटर बिक रहे 120 रु. किलो [Vegetable prices are crying, tomatoes coming from Bengaluru are being sold at Rs 120]

3 Min Read

रांची। इस वर्ष बारिश कम होने से फसल को नुकसान हुआ है। इसके कारण सब्जियों की कीमतें बेतहाशा बढ़ी हैं। मौसम की मार ऐसी कि हरी सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं।

एक माह में ही सब्जियों की कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गई हैं। 20 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 80 रुपए और प्याज 40 से 45 रुपए किलो मिल रहा है। ज्यादातर हरी सब्जियों की कीमतें 40 रुपए के पार हैं।

40 फीसदी महंगे हुए आलू-प्याज

आलू-प्याज समेत सब्जियों की औसत कीमत 40 प्रतिशत तक महंगी हो गई है। इस समय शहर के बाजारों में एक महीने पहले 20 रुपए किलो बिकने वाला आलू 35 रुपए बिक रहा है।

वहीं, प्याज की कीमत महीने भर में 15 रुपए किलो तक बढ़ गई है। किसान सब्जियां महंगी होने का कारण बारिश ठीक से नहीं होना बता रहे हैं। कम बारिश से टमाटर और सीजन वाली सब्जियां कम हुईं या खराब हो गईं।

व्यापारियों का कहना है कि लोकल सब्जियों का उत्पादन आधे से भी कम हो गया है। इससे कीमतें बढ़ गईं। क्योंकि बाहर से माल मंगाना पड़ रहा है। बेंगलुरु से टमाटर आ रहा है। ये टमाटर 120 रुपए किलो बिक रही है।

नागाबाबा खटाल में सब्जी की दुकान लगाने वाली ममता देवी ने बताया कि कीमतें बढ़ने के कारण उनकी कमाई घट गई है। क्योंकि सब्जियां कम मात्रा में बिक रही हैं।

पहले एक बोरा फूल गोभी रोज बेच देते थे, अभी आधा भी नहीं बिक रहा। झींगी और नेनुआ भी लोग कम खरीद रहे हैं।

सब्जी की कीमत (प्रति किलो रु. में)

सब्जी कीमत

धनिया 200

अदरक 200

लहसुन 190

शिमला मिर्च 120

हरी मिर्च 80

बेंगलुरू टमाटर 120

लोकल टमाटर 70

मक्का 40

फूल गोभी 60

कच्चा केला 40

पालक 40

परवल 50

बोदी 30

गाजर 40

खीरा 30

कच्चू 40

प्याज 40

लाल आलू 35

सफेद आलू 30

भिंडी 40

कद्दू 30

पत्तागोभी 40

बैंगन 50

करेला 40

नेनुआ 35

झींगी 50

इसे भी पढ़ें

हाय रे महंगाई 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं