लखनऊ : उत्तर प्रदेश कृषि सेवा परीक्षा 2024 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
यूपी कृषि सेवा परीक्षा की ओर से बंपर भर्ती जारी की गई है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस बार यूपी कृषि सेवा परीक्षा के लिए 268 रिक्तियां जारी की गई हैं। आइए जानते हैं कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।
जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट, uppsc.up.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई निर्धारित की गई है।
इसके बाद उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए आवेदन में 16 मई तक सुधार कर सकेंगे।
यूपी कृषि सेवा परीक्षा की इस नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यूपी के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये शुल्क रखा गया है।
इन पदों के लिए आवेदन के लिए बैचलर ऑफ साइंस( एग्रीकल्चर) न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए।
इस योग्यता पर आप जिला उद्यान अधिकारी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के लिए एलिजिबल होंगे।
वहीं फूड साइंस ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य पद के लिए बैचलर ऑफ साइंस (रसायन विज्ञान) या कृषि विज्ञान विषय होना चाहिए।
सीनियर टेक्निकल ग्रुप असिस्टेंट के लिए अलग-अलग विषयों के साथ भर्तियां आई हैं। इसमें वनस्पति विज्ञान, पौध सुरक्षा एग्रोनॉमी विषय मे स्नातक होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें









