बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं
मुंबई, एजेंसियां। 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है।
एक्ट्रेस अपने पति मोहसिन अख्तर से तलाक लेने जा रही हैं। उर्मिला और मोहसिन ने 3 मार्च 2016 में निकाह किया था। अब शादी के 8 साल बाद दोनों के तलाक होने की खबर है।
आपसी सहमति से नहीं हो रहा तलाकः
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने मोहसिन से तलाक की अर्जी दे दी है। दोनों के अलग होने की वजह तो सामने नहीं आई पर सूत्रों के मुताबिक, यह तलाक आपसी सहमति से नहीं हो रहा है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि उर्मिला और मोहसिन पिछले काफी वक्त से साथ नहीं रह रहे हैं। इस खबर पर अब तक कपल की तरफ से भी कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं उर्मिलाः
चर्चा है कि इस तलाक की वजह उर्मिला का कमबैक भी हो सकता है। एक्ट्रेस अपने काम पर फोकस करके फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं।
एक साल से पति के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं कियाः
हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के बाद भी उर्मिला के अकाउंट पर पति मोहसिन के साथ कोई फोटो नजर नहीं आ रही। एक्ट्रेस ने पिछले साल 29 जून को पति के साथ आखिरी फोटो अपलोड किया था।
इसे भी पढ़ें
अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai ने दिखाई वेडिंग रिंग









