ताजिया जुलूस के दौरान सीतामढ़ी में हुआ हंगामा, दो पक्षों में पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज [Uproar in Sitamarhi during Tajiya procession, stone pelting on two sides, police lathicharged]

1 Min Read

सीतामढ़ी, एजेंसियां। सीतामढ़ी शहर के मेहसौल चौक व किरण चौक पर बुधवार की सुबह दो ताजिया जुलूस में शामिल लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी शुरू हो गयी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पथराव में दोनों पक्ष के करीब दो दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिसके बाद स्थिति कंट्रोल में आई।

जख्मी लोगों को इलाज के लिए शहर के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना को लेकर शाम को नगर थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई गई है।

इसे भी पढ़ें

पटना यूनिवर्सिटी में मर्डर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पटना में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं