UP-MP सीमा विवाद: सड़क पर पड़ा रहा युवक का शव, इंसानियत हुई शर्मसार [UP-MP border dispute: Dead body of youth lying on the road, humanity put to shame]

1 Min Read

भोपाल,एजेंसियां। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर से गुजरने वाले झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर एक युवक का शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा, UP-MP सीमा विवाद के कारण युवक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।

इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया, स्थानीय लोग और अधिकारियों के बीच आपसी विवाद ने पीड़ित के इलाज में देर की जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस ने बताया

युवक की पहचान शंभू सिंह के रूप में हुई है, जो हरपालपुर क्षेत्र का निवासी था। उसे गंभीर हालत में सड़क पर गिरा देखा गया था।

हालांकि, पुलिस और एंबुलेंस के अधिकारियों के बीच सीमा विवाद के कारण युवक को तत्काल सहायता नहीं मिल पाई। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने टैक्सी में मारी टक्कर, 5 की मौके पर मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं