यूपी के किसानों का दिल्ली में प्रदर्शन [UP farmers protest in Delhi]

1 Min Read

अफसरों संग बैठक के बाद समझौता

नई दिल्ली, एजेंसियां। यूपी के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन किया। वे संसद का घेराव करने के लिए दिल्ली की तरफ बढ़े तो पुलिस ने चिल्ला बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी, जिसे किसानों ने तोड़ दिया।

इसके बाद किसान नेताओं की ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई बैठक। इसमें किसानों ने एक हफ्ते तक दिल्ली कूच नहीं करने का फैसला किया।

किसानों की प्रमुख मांगेः

  • किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले 10% प्लाट दिया जाए।
  • 64.7% की दर से किसानों को मुआवजा मिले।
  • नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
  • भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास के सभी फायदे दिए जाएं।

इसे भी पढ़ें

किसानों का प्रदर्शन : दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं