यूपी बोर्ड एग्जायम का टाइमटेबल जारी [ UP Board exam time table released ]

1 Min Read

24 फरवरी को हिंदी की परीक्षा, गणित के लिए 1 हफ्ते का गैप

लखनऊ, एजेंसियां। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च तक होंगे। सेकेंडरी बोर्ड एजुकेशन उत्तर प्रदेश ने एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

10वीं का पहला पेपर हिंदीः

10वीं का पहला पेपर हिंदी का है जो कि सुबह 8:30 से 11:45 के बीच होगा। जबकि दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से लिया जाएगा।

12वीं का पहला पेपर सैन्यल विज्ञान और हिंदी का ही होगा। स्टूडेंट्स एग्जाम की कंप्लीट डेटशीट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।

हर परीक्षा के बीच 2-3 दिन का गैपः

हाईस्कूल में स्टूडेंट्स के लिए मेजर सब्जेक्ट मैथ्स का पेपर 1 मार्च को होगा। संस्कृत का पेपर 3 मार्च को, साइंस का पेपर 4 मार्च, अंग्रेजी का पेपर 7 को और सोशल स्टडीज का पेपर 11 मार्च को होगा। एग्जाम डेटशीट को देखें तो स्टूडेंट्स को हर एग्जाम में 2-3 दिन का गैप भी दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

दो शिफ्ट में UPPSC एग्जाम का फैसला वापस, अब PCS और RO-ARO की नई तारीखें आएंगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं