चन्दनकियारी से लड़ेंगे चुनाव
रांची। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने आजसू से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भी केंद्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। वे झामुमो में शामिल होने जा रहे हैं।
एनडीए के लिए बनेंगे चुनौतीः
जानकारी के अनुसार वे चन्दनकियारी से इस बार चुनाव लड़ेंगे। उमांकात रजक पहले भी चंदन कियारी से विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र के युवाओं में उनकी पकड़ काफी मजबूत बताई जाती है। कहा जा रहा है कि वह इस चुनाव में एनडीए को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
रांची पुलिस की गाड़ी सिमडेगा के ठेठईटांगर में दुर्घटनाग्रस्त, आरोपी समेत 4 घायल








