पूर्व सीजेआई पर बरसे उद्धव, कहा – महाराष्ट्र में MVA की सरकार बनेगी [ Uddhav lashed out at former CJI, said – MVA government will be formed in Maharashtra ]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। चंद्रचूड़ जी न्याय देने के बजाय एक टिप्पणीकार की भूमिका में थे। अगर वह न्यायाधीश की जगह कानून के शिक्षक होते, तो उन्हे शायद कहीं अधिक प्रसिद्धि मिलती ।

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये गये एक इंटरव्यू में पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ पर बरसे।

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता मामले में फैसला नहीं सुनाने के मामले में श्री चंद्रचूड़ की भूमिका पर निराशा व्यक्त की।

राहुल जी, सोनिया जी, प्रियंका जी, खरगे जी ने हमेशा सम्मान दिया

श्री ठाकरे ने इसके अलावा महाराष्ट्र का राजनीति को लेकर भी बहुत कुछ कहा, उद्धव ठाकरे वर्तमान भाजपा नेतृत्व को धूर्त बताया।

इस क्रम में कहा कि राहुल जी, सोनिया जी, प्रियंका जी और खरगे जी ने हमेशा बहुत सम्मान दिया है, भले ही हम सत्ता में नहीं हैं. कहा कि आज के भाजपा नेतृत्व की तुलना में उनमें(कांग्रेस) ज्यादा मानवता है।

आज की भाजपा यूज करो और फेंक दो वाली हो गयी है। उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस और अडानी को लेकर भी अपनी बात रखी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि यदि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस फिर से मुख्यमंत्री बन जायेंगे तो महाराष्ट्र खत्म हो जायेगा।उद्धव ठाकरे ने कहा, उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं हैं

उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं हैं। उनकी प्राथमिकता में उन लोगों का हराना है जो महाराष्ट्र का शोषण करने में रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने पूछा कि क्या शिंदे और अजित पवार इससे सहमत हैं कि अमित शाह ने फडणवीस को मुख्यमंत्री के संभावित उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया है।

क्या शिंदे अब भाजपा में उपमुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं? श्री ठाकरे का कहना था कि अब भाजपा(महायुति) की सरकार नहीं आनेवाली। महाराष्ट्र में अब महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी।

इसे भी पढ़ें

उद्धव ठाकरे की बिगड़ी तबियत, मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती [Uddhav Thackeray’s health deteriorated, admitted to Reliance Hospital in Mumbai]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं