आसनसोल में सड़क हादसा से दो लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत नाजुक [Two people died tragically in a road accident in Asansol, condition of 6 is critical]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सड़क हादसा में 2 लोगो की मौत हो गयी। बाकी 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ ये हादसा

ये हादसा चौरंगी मोड़ इलाके का है, जहां कोलकाता से दिल्ली की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक ट्रक ने इनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे वाहन में बैठे आठ लोगों मे से दो लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग कुम्भ स्नान के लिये निकले थे, तभी उनके साथ रास्ते मे ही यह दुखद और ख़तरनाक घटना घट गई। घायलों मे से चार महिला है, मृतकों की पहचान सैलन बंधोंपाध्याय और शांतनु मुखोपाध्याय के रूप मे हुई है।

इसे भी पढ़ें

कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं