कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो गैंग के बीच हुए विवाद के दौरान एक गिरोह के सदस्य ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पार्क स्ट्रीट इलाके में हुई फायरिंग
घटना पार्क स्ट्रीट के किड स्ट्रीट और मिर्जा गालिब स्ट्रीट के संगम पर हुई। यहां दो अलग-अलग गिरोह के सदस्य आपस में उलझ गए।
इसी दौरान एक गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। गोली वहां मौजूद एक युवक को लगी, जिससे वह घायल हो गया।
फायरिंग में जख्मी हुआ तालतला का एखलास बेग
फायरिंग में जख्मी हुए युवक का नाम एखलास बेग (29) बताया गया है। वह कोलकाता के ही तालतला इलाके का निवासी है।
गोली लगने के बाद घायल हालत में उसे सीएमएमसी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने दर्ज किया एखलास का बयान
खबर पाकर वहां पहुंची पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस को अपने बयान में एखलास ने बताया कि वह इलाके में अपने दोस्तों से मिलने आया था, उसी समय सोना नाम का एक युवक वहां अपने गिरोह के सदस्यों के साथ पहुंचा।
इसे भी पढ़ें
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पर एक रेस्तरां में लगी भयावह आग









