Donald Trump prayer: ईरान जंग के बीच व्हाइट हाउस में ट्रंप की प्रार्थना, राष्ट्र और सेना के लिए मांगी शक्ति

2 Min Read

Donald Trump prayer:

वॉशिंगटन, एजेंसियां। ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे White House के ओवल ऑफिस में ईसाई पद्धति से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (6 मार्च) को ट्रंप ने अमेरिका के कई पादरियों को व्हाइट हाउस बुलाकर राष्ट्र की सुरक्षा और सेना के लिए विशेष प्रार्थना कराई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रार्थना के दौरान ट्रंप ओवल ऑफिस में अपनी कुर्सी पर बैठे रहे, जबकि पादरियों ने अमेरिका की सुरक्षा और नेतृत्व के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान एक पादरी ने कहा कि भगवान राष्ट्रपति को देश का नेतृत्व करने की शक्ति दें और अमेरिकी सैनिकों की रक्षा करें।

प्रार्थना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्हाइट हाउस के सहायक Dan Scavino ने इस प्रार्थना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए “God Bless America” लिखा। यह पहली बार बताया जा रहा है जब ट्रंप को सार्वजनिक रूप से ओवल ऑफिस में इस तरह प्रार्थना करते देखा गया है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेज

गौरतलब है कि 27 फरवरी को ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संघर्ष में अब तक अमेरिका के छह सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि अमेरिका के भीतर भी युद्ध को लेकर बहस तेज हो गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस संघर्ष को लेकर दबाव बढ़ रहा है। खाड़ी क्षेत्र के कुछ देशों ने अमेरिका की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है और हालात को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की अपील की है।

Share This Article