नौकरी के नाम पर आदिवासी महिला से 37 लाख की ठगी[Tribal woman cheated of Rs 37 lakh in the name of job]

2 Min Read

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा में नौकरी दिलाने के नाम पर एक आदिवासी महिला से 37 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ये ठगी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर की गई है।

ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के हुर्रा-सी प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया है।

इनमें से 9.50 लाख रुपये दिनेश मुर्मू को और 9.30 लाख रुपये उनकी पत्नी रीना सोरेन को चेक के माध्यम से दिए। इसके अलावा 18 से 20 लाख रुपये नकदी दिए गए हैं। महिला द्वारा चेक की फोटोकॉपी भी संलग्न की गई है।

4 साल से मिलते रहे झूठे आश्वासन

पीड़ित महिला ने कहा कि चार साल बीतने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली है और उसे बार-बार झूठे आश्वासन दिए गए। जब भी वह दिनेश मुर्मू के घर भलगोड़ा डुमरिया थाना राजाभिठा जाती है

तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है, जिससे वह बेहद डरी हुई है। महिला ने थाना प्रभारी से इस मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उसे न्याय मिल सके।

इसे भी पढ़ें

निशिकांत दुबे के समर्थन में आज गोड्डा में आम्रपाली संग निरहुआ करेंगे रोड शो

Share This Article
Exit mobile version