गुजरात में सड़क हादसे में 3 की मौत, 54 घायल [3 killed, 54 injured in road accident in Gujarat ]

1 Min Read

ड्राइवर रील बना रहा था, टोकने पर भी नहीं माना, अब फरार

अंबाजी (गुजरात), एजेंसियां। गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अंबाजी में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 से ज्यादा घायल हो गए। 5-6 लोगों की हालत गंभीर है। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।

अनियंत्रित होकर घाटी में पलटी बसः

हादसा अंबाजी के त्रिशूलिया घाट पर उस वक्त हुआ, जब बस अनियंत्रित होकर घाटी की रेलिंग से टकरा कर पलट गई। घायलों को पालनपुर और अंबाजी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक यात्री ने बताया कि घाट पर बस चढ़ाते समय ड्राइवर मोबाइल से रील बना रहा था। हम लोगों ने उसे मना भी किया था, बावजूद इसके वह रील बनाने में मशगूल रहा। इसी दौरान बस घाट पर हनुमान मंदिर के पास रेलिंग से टकराकर पलट गई। ड्राइवर मौके से भाग गया था।

इसे भी पढ़ें

गुजरात में कोस्ट गार्ड का हेलिकॉप्टर समुद्र में गिरा 

Share This Article
Exit mobile version