गुजरात में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, NDRF ने 10 को बचाया, 7 की तलाश जारी [Tractor-trolley falls into river in Gujarat, NDRF rescues 10, search for 7 continues]

1 Min Read

MP-राजस्थान में 9 लोग बहे

नई दिल्ली, एजेंसियां। गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मोरबी में तेज बारिश के कारण धावना गांव में एक रपटे पर पानी आ गया।

सोमवार सुबह यहां से गुजर रही टैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। इसमें 17 लोग सवार थे। सभी बह गए।

NDRF ने 10 लोगों को बचाया। 7 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 3:45 बजे हुई। 4:15 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

वलसाड और नवसारी में बाढ़ जैसे हालात

वलसाड और नवसारी में शनिवार-रविवार को हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए। वलसाड में हिरण और सरस्वती उफान पर हैं। 600 लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।

शाह ने सीएम पटेल से की बात

गुजरात में बाढ़ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM भूपेंद्र पटेल से बात कर मदद करने का आश्वासन दिया। मध्य प्रदेश-राजस्थान में भी तेज बारिश से नदियां और तालाब उफान पर हैं।

इसे भी पढ़ें

गुजरात में बाढ़, 8 मौतें, NDRF तैनात, ट्रेनें प्रभावित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं