मुंबई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा का आज आखिरी दिन

1 Min Read

मुंबई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज आखिरी दिन है।

उनकी यात्रा आज मुंबई में समाप्त हुई। इस पदयात्रा में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 63वां और आख़िरी दिन था।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई 6,600 किमी की ऐतिहासिक यात्रा आज मुंबई पहुंच कर समाप्त हो गयी।

इस सफ़र में हम 15 राज्यों, कम से कम 110 ज़िलों से होते हुए और करोड़ों लोगों से संपर्क करते हुए गुज़रे। यात्रा में राहुल गांधी ने 15 जनसभा की और 70 स्थानों पर जनता को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें

असम में पिछले 14 महीनों में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया: मुख्यमंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं