नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार रेलवे को ‘‘अयोग्य’’ साबित करना चाहती है ताकि उसे इसे अपने ‘‘मित्रों’’ को बेचने का बहाना मिल सके।
उन्होंने लोगों से आम आदमी की सवारी को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाने का अनुरोध किया।
एक्स पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा, ”नरेंद्र मोदी के शासन में ‘रेल यात्रा’ एक सजा बन गई है!
मोदी सरकार द्वारा हर वर्ग के यात्रियों को परेशान किया जा रहा है, जो आम लोगों की ट्रेनों से जनरल कोच कम करके केवल ‘एलिट ट्रेनों’ को बढ़ावा दे रही है।”
उन्होंने दावा किया, कन्फर्म टिकट के साथ भी लोग अपनी सीटों पर शांति से नहीं बैठ पा रहे हैं।
गांधी ने कहा कि आम आदमी शौचालय में छिपकर या फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर है।
गांधी ने आरोप लगाया, “मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेलवे को कमजोर करके ‘अक्षम’ साबित करना चाहती है, ताकि उसके पास इसे अपने दोस्तों को बेचने का बहाना मिल जाए।”
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, अगर आम आदमी के परिवहन को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में लगी मोदी सरकार को हटाना होगा।
इसे भी पढ़ें
मैं यहां राजनीति में बने रहने, लोगों से जुड़े रहने के लिए आया हूं : यूसुफ पठान














