Til Gud Namkeen Mathri: स्नैक्स में कुछ अलग चाहिए तो ट्राई करें गुड़-तिल नमकीन मठरी

2 Min Read

Til Gud Namkeen Mathri

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर स्नैक्स में कुछ अलग खाने का मन हो तो गुड़ और तिल से बनी नमकीन मठरी (Til Gud Namkeen Mathri) एक बेहतरीन विकल्प है। यह मठरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। जाड़े के मौसम में गुड़ और तिल की तासीर गर्म होती है, जिससे यह शरीर को ऊर्जा और गर्मी देती है। गुड़-तिल नमकीन मठरी बनाने की सामग्री: गेहूं का आटा 400 ग्राम, गुड़ 150 ग्राम, तिल 150 ग्राम, नमक, देसी घी 50 ग्राम और तेल।

बनाने की विधि

पहले गुड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़कर आधा कप पानी में मीडियम आंच पर गर्म करें और घुलने पर घी मिलाएं। फिर इसे ठंडा करके छान लें। आटे में तिल मिलाकर गुड़ के पानी से सख्त आटा गूंधें और नमक डालें। आटे को 30 मिनट ढककर रखें। इसके बाद लोई बनाकर चपटा बेलें और मनपसंद आकार में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करके मठरी को सुनहरा तल लें। ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

गुड़-तिल नमकीन मठरी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसे मिनटों में तैयार करके परिवार और दोस्तों के साथ चाय या स्नैक्स के रूप में आनंद लिया जा सकता है।

Share This Article