24 घंटे में तीन फ्लाइट-एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी[Threat to bomb three flights and one train in 24 hours]

1 Min Read

एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट की गई

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई से टेक ऑफ करने वाले 3 फ्लाइट में बम की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की थी।

इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। दूसरी फ्लाइट इंडिगो की थी, जो मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। वहीं तीसरी फ्लाइट मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी। मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

5 दिन पहले भी फ्लाइट उड़ाने की धमकी मिली थी:

सभी फ्लाइट्स और ट्रेन को जांच के बाद रवाना कर दिया गया। पिछले 5 दिनों में फ्लाइट में बम की धमकी का यह दूसरा मामला है।

9 अक्टूबर को लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा की फ्लाइट UK18 में बम की सूचना थी। जांच के चलते पैसेंजर्स करीब 5 घंटे एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं