रूस के सर्वर से भेजी गई स्कूलों में बम रखे जाने की धमकी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में बम रखे होने की धमकी भेजी गई है। धमकी वाला ई-मेल रूसी सर्वर से सुबह 5:36 बजे भेजा गया है।

सभी स्कूलों में दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। बम की तलाशी की जा रही है। साथ ही ईमेल भेजने वाले का भी पता लगाया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह झूठी धमकी हो सकती है। मामले की जांच अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में मारी गई गोली, मौत का दावा

Share This Article
Exit mobile version