नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में तेज गर्मी झुलसा रही है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात और ओडिशा में 2 दिन के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी आज लू चलने की संभावना जताई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में तेज गर्मी और हीटस्ट्रोक के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। केरल की हेल्थ मिनिस्टर ने स्थिति को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।
झारखंड के बहरागोड़ा में तापमान 47.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ये सामान्य से 10.4 डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में आज तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच सकता है।
गुजरात के अलावा इन सभी राज्यों में मई के पूरे महीने में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश में लू से काफी हद तक राहत रहेगी। तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, असम और त्रिपुरा में उमस भरी गर्मी का भी अनुमान जताया गया है।
इसे भी पढ़ें
