इस रेस्टोरेंट में रसोईघर से मेज तक यह रोबोट लाती है भोजन [This robot brings food from the kitchen to the table in this restaurant]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से को उत्तरी हिस्से से जोड़ने वाले NH के पास स्थित एक रेस्तरा इन दिनों चर्चा में है। यह एक आम घर जैसा दिखता है, मगर ग्राहकों को अनोखे अंदाज में यहां खाना परोसा जाता है।

हर काम करती है अनन्या

भोजन को रसोईघर से मेज तक किसी व्यक्ति द्वारा नहीं बल्कि एक रोबोट द्वारा लाया जाता है। यह रोबोट चल और बोल भी सकती है। अनन्या नामक रोबोट अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति से धीरे से कहती है ‘कृपया मुझे जाने दें। कृपया रास्ते में न खड़े हों और मुझे सेवा करने दें।’

सफेद रंग की यह रोबोट लगभग पांच फुट लंबी है और इसका ‘चेहरा’ आयताकार है, जो सेंसर से चलने वाली डिजिटल स्क्रीन का भी काम करता है, जिससे रसोई कर्मचारियों को किसी विशेष मेज पर बैठे ग्राहकों द्वारा ‘ऑर्डर’ किए गए भोजन को लाने-ले जाने में मदद मिलती है।

नदिया जिले में है यह रेस्टोरेंट

मदर्स हट रेस्तरां के प्रबंधक शुभंकर मंडल ने कहा, हमारे पास चार रोबोट हैं, जिनका नाम अनन्या है। ये रोबोट हर काम का ध्यान रखते हैं जिसमें घर की सफाई से लेकर खाना बनाने तक, ‘कैश काउंटर’ संभालने से लेकर ‘रिसेप्शन डेस्क’ पर मदद करने तक शामिल है।

यह रेस्तरां कोलकाता से लगभग 120 किमी दूर नादिया जिले में कृष्णानगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-12 (पूर्व में एनएच 34) के पास स्थित है।

इसे भी पढ़ें

कब होगी आपकी मृत्यु, बतायेगा एआई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं