बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी, तीन आरोपी अब भी फरार [Third arrest in Baba Siddiqui murder case, three accused still absconding]

2 Min Read

सिद्दीकी को स्टेट ऑनर के साथ दफनाया गया

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के शव को मुंबई के मरीन लाइंस कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कब्रिस्तान में सिद्दीकी के परिवार के अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, छगन भुजबल, प्रफुल पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे।

लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में शुबू लोनकर नाम के व्यक्ति ने लिखा कि सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। इस पोस्ट में लॉरेंस और अनमोल को हैशटैग किया गया है।

लॉरेंस का नाम सामने आने के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस से पूछताछ की जाएगी।

3 आरोपी गिरफ्तार, 3 अभी भी फरार

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक तीन (धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह, प्रवीण लोनकर) की गिरफ्तारी हो चुकी है।

तीन अन्य आरोपी (जासिन अख्तर, शिवा प्रसाद गौतम, शिबू लोनकर) फरार हैं। मुंबई कोर्ट ने आरोपी गुरमेल को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दूसरे आरोपी धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया है, जिसकी जांच की जा रही है।

दरअसल, शनिवार देर रात बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें तीन गोलियां मारी गई थीं।

वे इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार की NCP में शामिल हुए थे। सिद्दीकी बांद्रा से 3 बार विधायक रह चुके थे।

इसे भी पढ़ें

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली, यूपी-हरियाणा के शूटर्स ने गोलियां चलाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं