सावन में इन 5 राशियों को मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा [These 5 zodiac signs will get special blessings of Lord Shiva in Saavan]

5 Min Read

ग्रहों के शुभ संयोग से होंगे मालामाल

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है और अबकी बार सावन में ग्रहों का बेहद शुभ योग बन रहा है।

सावन में इस बार गुरु और मंगल की शुभ युति प्रभाव में रहेगी। साथ ही कर्क राशि में शुक्रादित्य योग प्रभाव में रहेगा। जो कि धन और कारोबार के लिहाज से बहुत प्रभावशाली माना जा रहा है।

साथ ही शनि के स्वराशि कुंभ में रहने से शश राजयोग भी प्रभाव में रहेगा। साथ ही सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा।

सावन में कन्या और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लोग भगवान शिव के आशीर्वाद से खूब तरक्की और लाभ पाएंगे।

अबकी बार सावन का महीना ग्रहों की दृष्टि से बहुत शुभ माना जा रहा है। सावन में इस बार शुक्रादित्य राजयोग और शश राजयोग के प्रभाव में रहने से करियर और कारोबार में विशेष सफलता प्राप्त होने के योग हैं।

पूरे सावन गुरु की शुभ दृष्टि कन्या और वृश्चिक समेत 5 राशियों पर रहेगी। साथ ही सावन के पहले सोमवार को चंद्रमा और मंगल का नवमपंचम योग बन रहा है।

सावन के दूसरे सोमवार को गजकेसरी योग के साथ ही धन योग भी बन रहा है।

आइए जानते हैं सावन में इस बार किन 5 राशियों के लिए धन और सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किस राशिवालों को क्या होंगे लाभ।

कर्क राशि : नए बिजनस में तरक्की होगी

सावन का महीना कर्क राशि वालों के जीवन में तरक्की और उन्नंति के शुभ योग लेकर आएगा। सूर्य पूरे सावन भर आपकी राशि में रहेंगे और शुक्रादित्य राजयोग बनाएंगे।

शुक्र और सूर्य के शुभ प्रभाव से आपके आनंद में वृद्धि होगी और पारिवारिक मामलों में भी सब कुछ अच्छा रहेगा।

आप कोई नया बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आगे चलकर यह बिज़नेस आपके लिए धन का नया स्रोत बनेगा। फालतू खर्च से बचें और अपने काम पर फोकस करें।

सिंह राशि : कमाई अच्छी होने के साथ ही घर में रहेगी सुख शांति

सिंह राशि में सावन के महीने में लक्ष्मीे नारायण राजयोग बनेगा और इससे सिंह राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

आपकी कमाई अच्छी होने के साथ घर में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के बीच में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जिन लोगों की अभी शादी नहीं हुई है उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।

आपके परिवार के लोगों से आपको हर मामले में सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपका मुनाफा अच्छा होने से प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि : आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

सावन का महीना इस बार कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत खास होने वाला है। इस राशि के लोगों पर गुरु की पंचम दृष्टि रहेगी। इसके प्रभाव से कन्या राशि के लोगों की खूब कमाई होगी।

आपको कारोबार में लाभ होगा और नौकरी में भी खूब सम्मान प्राप्ति होगा। आपको प्रमोशन भी मिलने के योग बन रहे हैं और कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने से आपके कोष में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि : तरक्की के शुभ योग बन रहे हैं

वृश्चिक राशि के लोगों पर मंगल और गुरु की शुभ दृष्टि रहेगी और इस राशि के लोगों के लिए तरक्की के शुभ योग बन रहे हैं। आपका काम धंधा अच्छा चलेगा और इस बीच कोई बड़ी डील भी फाइनल कर सकते हैं।

आपके बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए यह डील बहुत अहम भूमिका निभाएगी और काम धंधे में नई जान फूंक देगी। ऑफिस में आपको हर कार्य में साथियों का सहयोग मिलेगा और माहौल काफी अच्छा रहेगा।

मकर राशि : आमदनी में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है

मकर राशि के लोगों के लिए सावन का पूरा महीना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। एक तो मकर के राशि स्वामी शुभ दशा में चल रहे हैं और दूसरा गुरु की नवम दृष्टि भी आपके लिए तरक्की और लाभ के योग बना रही है।

नौकरी में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है और कारोबार में आपकी आमदनी में अच्छी खासी वृद्धि हो सकती है। आपको मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी और धन प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें

अनोखा है देवघर का बाबा वैद्यनाथ मंदिर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं