पटना : बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में संचालित की जाने वाली इंटरमीडिएट (प्लस टू) कक्षाओं को बंद करने की घोषणा की है।
राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने बुधवार देर शाम जारी एक अधिसूचना में कहा कि लगभग एक दशक पहले पटना विश्वविद्यालय में ऐसी कक्षाएं बंद कर दी गई थीं, लेकिन इस साल अप्रैल में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से अन्य विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में भी ये कक्षाएं बंद हो जाएंगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालयों के आधारभूत संरचना का बड़े पैमाने पर निर्माण कराया गया है। यह कार्य जारी है।
साथ ही विशेष अभियान चलाकर 67 हजार 961 उच्च माध्यमिक और 65 हजार 737 माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति की गई है।
इसको देखते हुए आवश्यकता है कि केवल उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्लस-2 स्तर की शिक्षा संचालित की जाए। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आगे की कार्रवाई करेगी।
इसे भी पढ़ें
रेडियो की लोकप्रियता को नयी ऊंचाई देने वाले प्रस्तोता थे अमीन सयानी








