सांप ने युवक को डंसा, युवक ने सांप को काटा, सांप मर गया [The snake bit the young man, the young man bit the snake, the snake died]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। नवादा के रजौली में एक युवक के काटने से सांप की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक को पहले सांप ने डसा था, इसके बाद गुस्से में आकर युवक ने सांप को काट दिया।

युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, युवक के काटने से सांप की मौत हो गई। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सब हैं हैरान

युवक का नाम संतोष लोहार है। वह झारखंड के लातेहार जिले के पाण्डुका का रहने वाला है। वह नवादा में मजदूरी करता है।

रात सभी मजदूर अपने कैंप में सो रहे थे। वहीं, बेस कैंप में एक सांप घुस गया। उसने मजदूर संतोष को डस लिया।

फिर क्या संतोष ने भी सांप को काट लिया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी वहां पहुंचे और संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया।

संतोष ने बताया

संतोष ने बताया कि उसके गांव में टोटका है कि अगर सांप डस ले उसे दो बार दांत कांट लो। इससे विष नहीं चढ़ता है।

डॉक्टर ने क्या कहा

ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल में भीड़ लग गई। हालांकि ग्रामीण ये भी कह रहे थे कि सांप विषधर नहीं होगा। अगर सांप विषधर होता तो युवक की जान भी जा सकती थी।

इसे भी पढ़े

बंगाल के अस्पताल ओटी में घुसा जहरीला सांप, भागे डॉक्टर और नर्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं