जिसके पास 400 सांसद थे, आज 250 को चुनाव भी नहीं लड़वा पा रहाः मोदी

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में थे। यहां उन्होंने कई जनसभाएं कीं। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में भी जनसभा की। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पंजा जनता का पैसा लूटता था। जिसके पास 400 सांसद थे, वो 250 लोगों को चुनाव भी नहीं लड़वा पा रही है।

आपको कांग्रेस के एक्सरे से सावधान रहना है। कांग्रेस के शहजादे गली-गली घूमकर कह रहे हैं कि उनको मौका मिलेगा तो वो आपका एक्सरे निकालेंगे। आपके घर में पड़े सोने और संपत्ति का ये हिसाब लगाएंगे। इसके बाद इसे बांट देंगे।

कांग्रेस वाले विरासत टैक्स की भी बात कर रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि जो आप बचत करते हैं उस पर सरकार का भी हक होगा। ये मार्क्सवादियों और नक्सलवादियों की विचारधारा है।

महाराष्ट्र के माढा के बाद पीएम मोदी ने धाराशिव में रैली की। फिर यहां से लातूर चले गये। अभी 4.30 बजे से तेलंगाना के जहीराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी ने कल भी महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे में रैलियां की थीं।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी बोले-मोहब्बत की दुकान में बिक रहे फेक वीडियो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं