संसद में सरकार बोली- चीन का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं [The government said in Parliament – China’s illegal occupation is not acceptable]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि भारत को चीन के दो नए काउंटी (कस्बे) बनाने की जानकारी मिली है, जिसका कुछ हिस्सा लद्दाख में आता है। सरकार ने कहा कि इसका डिप्लोमेटिक तरीके से कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।

विदेश राज्य मंत्री ने दी जानकारीः

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा, भारतीय जमीन पर चीन के अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया गया है। नए काउंटी बनाने से न तो इस इलाके पर भारत की स्थिति पर कोई असर पड़ेगा और न ही इससे चीन के अवैध और जबरन कब्जे को कोई वैधता मिलेगी।

चीन की काउंटी भारत में नगरपालिका जैसीः

लद्दाख के करीब शिनजियान में होतान इलाके में 2 नए काउंटी बनाई गई हैं।
चीन में काउंटी एक प्रशासनिक इकाई है। इसे ‘श्येन’ कहा जाता है।
काउंटी नगर पालिकाओं के नीचे की यूनिट है, इसे कस्बा कहा जा सकता है।
किसी काउंटी में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

अजीत डोभाल की चीन यात्रा, लद्दाख सीमा विवाद पर होगी अहम वार्ता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं