पटना, एजेंसियां। बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव के घोषणा से पहले बिहार में कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा।
14 से 15 मार्च तक बिहार में मंत्रिमंडल पूरा कर लिया जायेगा। जेडीयू और बीजेपी कोटे से मंत्री के नामो पर मंथन शुरू हो गया है।
सीएम नीतीश कुमार के विदेश दौरे से लौटते ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जायेगा। विदेश से लौटने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे, जिसमें नामों पर मंथन किया जायेगा।
फिलहाल नीतीश कुमार ग्रेट ब्रिटेन के दौरे पर हैं। कहा जा रहा है कि फाइनल फार्मूला उनके लौटने के बाद ही सेट होगा। वहीं बीजेपी के आला नेता सीट बंटवारे पर मंथन करने दिल्ली जाने वाले हैं।
बता दें कि नीतीश कैबिनेट में नीतीश कुमार समेत अभी कुल 9 मंत्री है। कैबिनेट की क्षमता 36 की है। दोनों डिप्टी सीएम सम्राट और विजय सिन्हा 9-9 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अन्य मंत्रियों के पास भी दो से पांच विभाग दिए गए। बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों के पास अधिक विभाग होने के चलते काम का लोड बहुत ज्यादा है।
अभी बिहार कैबिनेट में 27 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। फिलहाल जेडीयू एवं बीजेपी से 3-3, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री हैं।
इधर, एनडीए सरकार में शामिल पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हम लगातार अपने कोटे से दो मंत्री बनाने की मांग कर रही है। मांझी के बेटे संतोष सुमन अभी नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं।
इसे भी पढ़ें









