आज दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, इस रूट पर शुरू हो रहा है ट्रायल रन [The country’s first hydrogen train will run today, trial run is starting on this route]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सपना आज साकार होने जा रहा है। रेलवे ने 31 मार्च को दिल्ली डिवीजन के जींद-सोनीपत रूट पर इस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू करने की घोषणा की है।

यह भारत को ग्रीन मोबिलिटी अपनाने वाले चुनिंदा देशों, जर्मनी, फ्रांस और चीन की सूची में शामिल कर देगा। रेलवे के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रति घंटा होगी।

ट्रेन में 8 डिब्बे होंगे, जिनमें 2,638 यात्री सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन का इंजन दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंजन में से एक है, जिसकी शक्ति 1200 HP है। भारतीय रेलवे का लक्ष्य 2030 तक खुद को ‘नेट ज़ीरो कार्बन एमिटर’ बनाना है, यह ट्रेन उस दिशा में एक बड़ा कदम है।

बचेगी बिजली, ऊर्जा खपत भी कमः

हाइड्रोजन ट्रेन बिजली बचाने वाली HOG तकनीक और LED लाइट्स से लैस होगी। इसमें कम ऊर्जा खपत करने वाले उपकरणों का उपयोग किया गया है। रेलवे स्टेशनों और जमीन पर सोलर प्लांट भी लगाए गए हैं। हाइड्रोजन ईंधन से चलने के कारण प्रदूषण शून्य होगा।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी जल्द करेंगे कश्मीर की पहली वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं