इंडियन नेवी का पराक्रम, हुती विद्रोहियों से मुक्त कराया जहाज, क्रू सदस्य सुरक्षित

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय नौसेना ने बहादुरी और ताकत की एक और मिसाल पेश की है। भारतीय नौसेना के पराक्रम की दुनिया कायल हो रही है।

दरअसल हूती विद्रोहियों ने पनामा का झंडा लगे एक तेल टैंकर पोत पर मिसाइल हमला कर अपने कब्जे में ले लिया था।

इस सपर 30 क्रू सदस्य भी सवार थे। इसके बाद भारतीय नौसेना त्वरित कार्रवाई करते हुए इस पोत की मदद के लिए पहुंची।

नौसेना ने पहले चालक दल की सुरक्षित किया। फिर हुती विद्रोहियों से जहाज को छुड़ा लिया। इस पोत के 30 सदस्यीय क्रू मेंबर्स में 22 भारतीय नागरिक थे। अब सभी सुरक्षित हैं और भारत वापस आ रहे हैं।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत INS कोच्चि ने 26 अप्रैल को ‘एमवी एंड्रोमेडा स्टार’ नामक टैंकर पर हमले के बाद कार्रवाई करके त्वरित सहायता की और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

पोत को भारतीय नौसेना के पोत ने रोक लिया और स्थिति का आकलन करने के लिए हेलीकॉप्टर के जरिये टोह ली गई।

एक विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) टीम को भी जोखिम आकलन के लिए तैनात किया गया था।

22 भारतीयों सहित चालक दल के कुल 30 लोग सुरक्षित हैं और पोत अगले बंदरगाह के लिए अपनी निर्धारित यात्रा को जारी रखे हुए है।

इसे भी पढ़ें

केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स पर 7 विकेट से दर्ज की जीत

Share This Article
Exit mobile version