बिहटा में देर रात मुखिया के गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग

1 Min Read

पटना,एजेंसियां: लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पुलिस अलर्ट पर है, लेकिन इसके बावजूद अपराधी अपराध करने से पीछे नही हट रहे हैं और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

तो वहीं पटना जिले के बिहटा थाना इलाके में सोमवार देर रात अपराधियों ने मुखिया की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

सूत्रों के मुताबिक कुंजवा पंचायत के मुखिया अमित कुमार को जान से मारने की मंशा से अपराधियों ने गोली कार के आगे और पीछे मारी है।

गोली की आवाज इलाके में जैसे ही गूंजी, तो आस-पास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक मौके का फायदा उठा कर अपराधी फरार हो गए।

फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर, जांच-पड़ताल कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापेमारी की जा रही है।

फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

इंडियन नेवी का पराक्रम, हुती विद्रोहियों से मुक्त कराया जहाज, क्रू सदस्य सुरक्षित

Share This Article
Exit mobile version