राम चरण की ‘गेम चेंजर’ के तीसरे गाने पर थमन ने साझा की दिलचस्प जानकारी [Thaman shares interesting information on the third song of Ram Charan’s ‘Game Changer’]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। राम चरण की फिल्मगेम चेंजर‘ के तीसरे गाने को लेकर हाल ही में संगीतकार थमन ने जानकारी साझा की थी। वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर नई जानकारियां साझा कीं।

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर ने रिकॉर्डतोड़ व्यूज हासिल किए थे। हाल ही में संगीतकार थमन ने फिल्म के तीसरे गाने पर अपडेट साझा किया था। वहीं, अब उन्होंने नई जानकारी साझा की है।

इस दिन जारी होगा गाना

म्यूजिक डायरेक्टर थमन ने अब एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें छिपी हुई जानकारियां दी गई हैं और प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया गया। थमन ने ट्वीट कर बताया कि ‘गेम चेंजर’ के तीसरे गाने के बारे में घोषणा 22 नवंबर को होने की उम्मीद है और पूरा गाना 27 नवंबर को रिलीज होगा। साथ ही, मेकर्स संभवतः 25 नवंबर को गाने का प्रोमो रिलीज करेंगे।

इसे भी पढ़ें

इम्तियाज ने अमिताभ को शाहरुख से बड़ा स्टार बताया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं