श्रीनगर में तापमान -8.5º, 133 साल में तीसरी बार इतना नीचे आया पारा [Temperature in Srinagar -8.5º, mercury has fallen so low for the third time in 133 years]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

MP में 4 दिन बाद सर्दी बढ़ेगी, राजस्थान में घना कोहरा

नई दिल्ली, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई है। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब ‘बहुत अधिक ठंड‘ होता है।

अब अगले 40 दिन यह बर्फबारी होगी। श्रीनगर में तापमान -8.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। यहां 133 साल में तीसरी बार पारा इतने नीचे पहुंचा है।

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिनों से ठंड से राहत है। यह दौर 4 दिन तक जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीं, राजस्थान में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई।

यूपी में शीतलहर का अलर्टः

उधर, उत्तर प्रदेश में के भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी कानपुर में पड़ रही है। यहां तापमान 5.6° सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें

कश्मीर के 9 जिलों में पारा शून्य से नीचे, सबसे कम जोजिला में -19°C

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं