Telecom Companies: DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को लगाई फटकार, कॉल आईडी सिस्टम लागू न करने पर उठाए सवाल [DoT reprimanded telecom companies, raised questions on not implementing call ID system]

2 Min Read

Telecom Companies:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) फीचर के इंटर-ऑपरेटर ट्रायल्स को जल्द पूरा करें और 18 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट सौंपें। DoT का यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि इस तकनीक को आगे बढ़ाया जा सके और जल्द से जल्द उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जा सके।

Telecom Companies: CNAP फीचर

CNAP फीचर, जो कॉल आने पर कॉल करने वाले का नाम ऑपरेटर की डाटाबेस से दिखाता है, स्पैम, टेलीमार्केटिंग और फर्जी कॉल्स की समस्या को कम करने में मदद करेगा। शुरुआत में यह सुविधा केवल 4G और 5G स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी, क्योंकि इसके लिए मॉडर्न नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है। Airtel और Vi इस तकनीक के लिए Nokia के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जबकि Jio ने अपनी खुद की CNAP तकनीक विकसित की है।

Telecom Companies: Vi अभी तक ट्रायल्स शुरू नहीं कर पाया

Airtel और Jio ने अपनी परीक्षण प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है, लेकिन Vi अभी तक ट्रायल्स शुरू नहीं कर पाया है। 2G नेटवर्क यूजर्स को इस फीचर का फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि CNAP फिलहाल 2G नेटवर्क पर सपोर्ट नहीं करता। इस फीचर के पूरी तरह से लॉन्च होने के बाद, यह Truecaller जैसे थर्ड पार्टी कॉलर आईडेंटिफिकेशन एप्स की जरूरत को काफी हद तक कम कर सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आम यूजर्स के लिए यह सेवा कब तक उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें

टेलीकॉम-कंपनियों ने कॉलर ID डिस्प्ले सर्विस की टेस्टिंग शुरू की [

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं