PM मोदी को बयान पर तेजस्वी का पलटवार

IDTV Indradhanush
1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में पीएम मोदी ने दरभंगा में हुई जनसभा में कांग्रेस, राजद पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने राहुल गांधी के साथ ही तेजस्वी यादव का नाम लिये बगैर, उन्हें बिहार का शहजादा बताया।

उन्होंने कहा कि एक शहजादे दिल्ली में हैं तो दूसरा बिहार में है। वहीं लालू-राबड़ी शासनकाल की याद भी लोगों को दिलायी। अब शनिवार को तेजस्वी यादव पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुछ भी बोल सकते हैं। वो पीरजादे यानी बुजुर्ग हैं तो कुछ भी बोल सकते हैं। हमलोग छोटे हैं, लेकिन वो दरभंगा मिथिला की धरती आए थे तो लोग काम की बात सुनना चाहते थे।

केंद्र और बिहार में उनकी सरकार है लेकिन आजतक कुछ नहीं कर सके। पीएम को दरभंगा एम्स भी चले जाना चाहिए था। लोग ढूंढते हैं कि एम्स कहां है। पता चल जाता केंद्र सरकार काम क्या करती है। कथनी और करनी में अंतर पता चल जाता।

इसे भी पढ़ें

कल रांची से कांग्रेस की यशस्विनी सहाय करेंगी नामांकन, निकलेगा जुलूस, होगी जनसभा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं