टेक एंटरप्रेन्योर प्रसन्ना शंकर ने पत्नी पर लगाए अवैध संबंध और प्रताड़ना का आरोप [Tech entrepreneur Prasanna Shankar accuses wife of having extramarital affair and harassment]

2 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। चेन्नई के टेक एंटरप्रेन्योर प्रसन्ना शंकर ने अपनी पत्नी दिव्या पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि उनकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है और वह तलाक के लिए बड़ी रकम की मांग कर रही हैं। शंकर के अनुसार, उनकी पत्नी ने उन्हें घरेलू हिंसा के आरोप में फंसाया और चेन्नई पुलिस की मदद से उन्हें परेशान किया।

कौन है प्रसन्ना शंकर ?

प्रसन्ना शंकर, जो सिंगापुर बेस्ड क्रिप्टो सोशल नेटवर्क 0xPPL.com के फाउंडर हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी ने उनके नौ वर्षीय बेटे को अमेरिका में छिपा रखा था और इसके बाद उन्होंने किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया। इस मामले में एक अमेरिकी अदालत ने दोनों को जॉइंट कस्टडी देने का आदेश दिया, लेकिन शंकर को अपनी पत्नी को 9 करोड़ रुपये और 4.3 लाख रुपये प्रति माह देने पड़े।

शंकर ने लगाया पत्नी पर आरोप

शंकर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने समझौते के बाद भी बेटे को अपने पास रखने की जिद की और फिर से उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। शंकर ने चेन्नई पुलिस पर उनके परिवार और दोस्तों पर दबाव डालने का आरोप भी लगाया।

दिव्या का आरोप

दूसरी तरफ, दिव्या ने शंकर के आरोपों का खंडन किया और कहा कि शंकर ने संपत्ति के बंटवारे के मुद्दे को हल करने के बहाने उन्हें भारत बुलाया और बेटे को छीन लिया। दिव्या ने शंकर पर टैक्स से बचने के लिए अपनी संपत्ति अपने पिता के नाम पर ट्रांसफर करने और महिलाओं की गुप्त रिकॉर्डिंग करने का भी आरोप लगाया।

दिव्या ने आरोप लगाया कि शंकर को सिंगापुर पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया था और एक स्टिंग ऑपरेशन में वेश्यावृत्ति करते हुए भी पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे अपनी कंपनी से निकाल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

परिसीमन पर बढ़ता विवाद: चेन्नई में 6 राज्यों की सरकारों की बड़ी बैठक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं