तमिलनाडु बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, 8 संदिग्ध हिरासत में [Tamil Nadu BSP state president murdered, 8 suspects in custody]

1 Min Read

चेन्नई में बसपा का प्रदर्शन जारी

चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या उनके घर के बाहर ही कर दी गई।

छह हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 52 साल के आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

2 बाइक पर आये 6 अपराधियों ने की हत्या

इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह अपराधी आए और उन पर चाकू और तलवारों से हमला कर दिया।

इसके बाद हमलावर भाग गए। आर्मस्ट्रॉन्ग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें

पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्या के आरोपी शेष नाथ सिंह को HC से बेल; पूर्व मंत्री राजा पीटर का बाडीगार्ड था आरोपी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं