प्रदूषण से धुंध में छिपा ताजमहल, 11 शहरों का AQI 300 पार [Taj Mahal hidden in smog due to pollution, AQI of 11 cities crosses 300]

1 Min Read

राजस्थान के भिवाड़ी में हवा सबसे खराब

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली से पहले ही देश के 11 शहरों में हवा की क्वालिटी खराब हो गई है। यहां का AQI लेवल 300 के पार चला गया है।

इनमें राजस्थान का भिवाड़ी, दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, जयपुर, बुलंदशहर, अमृतसर, अलीगढ़, सोनीपत और फरीदाबाद शामिल है।

सबसे खराब हवा राजस्थान के भिवाड़ी की रही। यहां AQI 610 रहा। वहीं, दिल्ली के आनंद विहार में AQI 406 रिकॉर्ड किया गया। आगरा में प्रदूषण के चलते ताजमहल धुंध में छिपा रहा।

दिल्ली में पटाखों पर 1 जनवरी 2025 तक बैन:

दिल्ली में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 1 जनवरी 2025 तक पटाखों को बैन कर दिया गया है। सरकार के आदेश के मुताबिक, पटाखे बनाने, उन्हें स्टोर करने, बेचने और इस्तेमाल पर बैन है।

इतना ही नहीं, पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी भी प्रतिबंधित रहेगी। इसमें ग्रीन पटाखे भी शामिल हैं। इस बैन को सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण AQI 300 के करीब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं