Supreme Court: वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 6 याचिकाएं, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वक्फ बिल बना कानून [ 6 petitions in Supreme Court against Wakf law, Wakf bill became law after President’s approval]

1 Min Read

Supreme Court:

नई दिल्ली, एजेंसियां। नए वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब तक छह याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। नई याचिका केरल के सुन्नी मुस्लिम संगठन केरल जमीयतुल उलेमा ने दायर की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 11 अप्रैल से पूरे देश में प्रदर्शन करेगा।

Supreme Court: बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली:

वक्फ बिल को 5 अप्रैल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। अब नए कानून को लागू करने की तारीख को लेकर केंद्र सरकार अलग से एक नोटिफिकेशन जारी करेगी। यह बिल (अब कानून) 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पास हुआ था।

इसे भी पढ़े

Wakf Amendment Bill: वक्फ बिल को लेकर इरफान अंसारी का विरोध, कहा- ‘हम अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे’

Share This Article
Exit mobile version