Agriculture Minister: किसान नेता डल्लेवाल का अनशन 131 दिन बाद खत्म, कृषि मंत्री की 4 मई को किसानों से मीटिंग होगी [Farmer leader Dallewal’s hunger strike ends after 131 days, Agriculture Minister will meet farmers on May 4]

1 Min Read

Agriculture Minister :

चंडीगढ़, एजेंसियां। संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद आमरण अनशन खत्म कर दिया है। एक दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा था कि 4 मई को किसानों से चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे।

Agriculture Minister : नवंबर 2024 से अनशन पर बैठे थे:

डल्लेवाल ने MSP समेत अन्य मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 को अनशन शुरू किया था। तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने डल्लेवाल को पटियाला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। 3 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी।

इसे भी पढ़ें

संयुक्त किसान मोर्चा कल मनायेगा ब्लैक डे, 26 को निकलेगा ट्रैक्टर मार्च

Share This Article
Exit mobile version