Sunny Deol:
मुंबई, एजेंसियां। सनी देओल की मच अवेटेड एक्शन फिल्म ‘जाट’ आज, 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने निर्देशित किया है और इसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
‘जाट’ को एक टिपिकल साउथ स्टाइल एक्शन मसाला फिल्म बताया जा रहा है जिसमें भरपूर एक्शन, इमोशन और ड्रामा है। दर्शकों ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा है कि इसका फर्स्ट हाफ एक्शन और इमोशंस से भरपूर है, जबकि सेकंड हाफ थ्रिलिंग और हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस से भरा हुआ है।
Sunny Deol: फिल्म की एडवांस बुकिंग रही जबरदस्त
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त रही। पहले दिन की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने ₹2.37 करोड़ की कमाई की है, और ब्लॉक सीटों सहित कुल एडवांस बुकिंग ₹6.27 करोड़ तक पहुंच गई है। 14,200 से ज्यादा शोज में 1.13 लाख से अधिक टिकट बेचे गए हैं। सबसे ज्यादा बुकिंग हरियाणा, हैदराबाद, एनसीआर, गुजरात और मुंबई जैसे क्षेत्रों से हुई है।
Sunny Deol:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जाट’ पहले दिन ₹10-12 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है, जिससे यह सनी देओल की ‘गदर 2’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है। लगभग ₹100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, बापटला और विशाखापट्टनम में की गई है। शुरुआती रिव्यूज़ और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए लगता है कि ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें
South superstar dhanush: धनुष की फिल्म ‘इडली कड़ाई’ की नई रिलीज डेट का एलान, जानें नई तारीख








