बॉलीवुड फिल्मों पर बोले सनी देओल, कहा- हम खो गए हैं [Sunny Deol spoke on Bollywood films, said- we are lost]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर सोमवार को लॉन्च हुआ। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी देओल ने कई मुद्दों पर बात भी की है। इस दौरान सनी देओल ने ये भी बताया कि बॉलीवुड को फिरसे धमाकेदार वापसी करने के लिए क्या कुछ करना होगा।

सनी ने बताई वजह

ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल से जब बॉलीवुड के डाउनफॉल को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि कैसे बॉलीवुड फिरसे शानदार वापसी कर सकता है तो अभिनेता ने कहा, “हम खो गए हैं। पहले, निर्देशक प्रोड्यूसर को कहानी सुनाते थे और उन्हें जब वो कहानी पसंद आती थी, तब वे फिल्म बनाते थे। मगर बाद में जब कॉर्पोरेट्स ने इस पूरी व्यवस्था में एंट्री की, तो पूरी व्यवस्था ही बदल गई और व्यावसायिक हो गई। फिल्म के टिकट तक बहुत महंगे और व्यावसायिक हो गए। लोगों की रुचि खत्म हो गई। सब पैसे बनाने का चक्कर रह गया। हर कोई इसका दोषी है। फिल्ममेकर्स के अंदर अब वो भूख नहीं रही।

प्रोड्यूसर को निर्देशक पर भरोसा होना चाहिए

सनी ने आगे कहा कि यह एक चक्र है और हमें उम्मीद है कि ये बदलेगा। यह रातों-रात नहीं बदलेगा, इसमें वक्त लग सकता है, लेकिन बदलेगा। जब मैं इस फिल्म पर काम कर रहा था, तो मैंने देखा कि निर्माताओं को फिल्म के मुद्दे और कहानी पर पूरा भरोसा है। इसलिए उन्होंने निर्देशक को पूरी छूट दी। मैं मानता हूं कि निर्देशक कई बार बजट के ऊपर चले जाते हैं, लेकिन ऐसा इसलिए होता है क्योंकि निर्देशक उस सीन को और भी बेहतर व प्रभावशाली बनाने का प्रयास करता है।

2025 की बॉलीवुड मूवी क्लैश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं