सुनीता केजरीवाल बोली-क्या मेरे पति आतंकवादी हैं? [Sunita Kejriwal said is my husband a terrorist?]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका लगा है। शुक्रवार को कोर्ट ने उनकी जमानत पर स्टे लगा दिया।

कोर्ट के इस फैसले के बाद सुनीता केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल की जमानत का आदेश अपलोड होने से पहले ही जांच एजेंसी ईडी हाईकोर्ट पहुंच गई।

वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे अरविंद केजरीवाल कोई आंतकवादी हों। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा कि तानाशाही की सारी हदें पार हो चुकी हैं।

ईडी द्वारा जमानत को चुनौती देने पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि हाईकोर्ट मामले में इंसाफ करेगा।

अरविंद केजरीवाल ने जेल से भेजा संदेश

सुनीता केजरीवाल ने जेल से मिला दिल्ली के मुख्यमंत्री का मैसेज शुक्रवार को पढ़ा। सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा है कि पड़ोसी राज्य दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं।

क्या यह वक्त इस मुद्दे पर राजनीति करने का है? दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगी। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।

इसे भी पढ़ें

नियमों के उल्लंघन पर हाईकोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को फटकारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं