मजबूत, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश भारत के हित में है: राष्ट्रपति मुर्मू

1 Min Read

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि एक मजबूत, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश भारत के हित में है और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों में अपार राजनीतिक इच्छाशक्ति है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। महमूद का स्वागत करते हुए मुर्मू ने शेख हसीना को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके लगातार चौथे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बांग्लादेश प्रगति और समृद्धि के नए मुकाम हासिल करेगा।

मुर्मू ने कहा कि एक मजबूत, स्थिर और समृद्ध बांग्लादेश भारत के हित में है और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों में अपार राजनीतिक इच्छाशक्ति है।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुर्मू ने सीमा और सुरक्षा, व्यापार, बिजली, बुनियादी ढांचे और दोनों देशों की जनता के बीच संपर्क जैसे द्विपक्षीय सहयोग के लगभग सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें

भारत हर मोर्चे पर बढ़ रहा आगे : प्रधानमंत्री मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं