Stock Market : शेयर बाजार में तगड़ी रिकवरी, 10 सेकेंड में 8.47 लाख करोड़ रुपये की कमाई [Strong recovery in the stock market, earning Rs 8.47 lakh crore in 10 seconds]

3 Min Read

Stock Market :

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तगड़ी रिकवरी देखी गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ। इस तेजी की वजह से महज 10 सेकेंड में निवेशकों की 8.47 लाख करोड़ रुपये की कमाई हो गई।

Stock Market : ट्रंप के वजह से हुई थी भारी गिरावट

सोमवार को ट्रंप के टैरिफ की आशंका से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन मंगलवार को बाजार ने जबरदस्त वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 1200 अंक उछलकर 74,300 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 ने 22,500 के स्तर को पार किया।

सुबह 9:16 बजे, बीएसई सेंसेक्स 1,189 अंक या 1.63% की बढ़त के साथ 74,327.37 पर था, वहीं निफ्टी 50 371 अंक या 1.67% बढ़कर 22,532.30 पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market : आज से तेजी देखने को मिला


इस दौरान, चौतरफा खरीदारी देखी गई और सभी सेक्टोरल इंडेक्स ग्रीन जोन में थे, सिवाय टीसीएस के। टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसे शेयरों में भी शानदार उछाल आया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिली।

सोमवार को 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने के बाद मंगलवार को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8.47 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 3,97,73,006.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यानी, निवेशकों को 847,346.11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

Stock Market : टैरिफ की चोट और ग्लोबल अनिश्चितता

सोमवार की गिरावट के लिए ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिससे वैश्विक बाजार में हलचल मची हुई है। बाजार विशेषज्ञों ने इस बीच निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता और अनिश्चितता कुछ समय और जारी रह सकती है, लेकिन भारत ने पहले ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू कर दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है और चीन की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ने की संभावना है। अगर ट्रंप के 50% टैरिफ की धमकी लागू होती है, तो अमेरिकी बाजार में चीनी निर्यात लगभग रुक जाएगा और अंतरराष्ट्रीय धातु कीमतों में गिरावट आ सकती है।

इसे भी पढ़ें

Stock market : एशियाई बाजार संभले, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, सुबह 1200 अंक ऊपर आया

Share This Article
Exit mobile version