बिहारः महिला थाना में प्रेमी जोड़े की शादी, पुलिस वाले बने बाराती [Bihar: Lovers get married in women’s police station, policemen become baraatis]

2 Min Read

Bihar :

सीतामढ़ी, एजेंसियां। बिहार के सीतामढ़ी में एक प्रेमी जोड़े के लिए थाने में शादी का मंडप सजाया गया। शिव मंदिर में इस जोड़े की धूमधाम से शादी कराई गई, जिसमें दोनों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। इस प्रेमी युगल के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे।

Bihar: थाना परिसर में बना विवाह मंडपः

महिला थानाध्यक्ष की पहल पर महिला थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े की भव्य शादी कराई गई। इस विवाह के साक्षी थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी और दोनों पक्षों के परिवारजन रहे। सोनबरसा प्रखंड के प्रेमी युगल ने महिला थाना के शिव मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस अवसर पर थाने के पुलिसकर्मियों ने बारातियों की भूमिका निभाई।

Bihar: थाना प्रभारी ने निजी खर्च पर मंगवाई सामग्रीः

महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज ने हिंदू परंपरा के अनुसार सभी आवश्यक सामग्री अपने निजी खर्च पर मंगवाई। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद स्वरूप वस्त्र और श्रृंगार सामग्री प्रदान की। थाना परिसर में आयोजित इस अनोखे विवाह को देखने के लिए आसपास के लोग भी जुटे।

Bihar: 3 साल स चल रहा था प्रेम प्रकरण, गर्भवती थी खुश्बूः

सुपैना लोहखर गांव के राम संजीवन ठाकुर और बसतपुर गांव की खुशबू कुमारी का प्रेम प्रसंग तीन वर्षों से चल रहा था। खुशबू के गर्भवती होने पर भी दोनों परिवारों की सहमति नहीं बन पाई थी।

प्रेमिका के माता-पिता प्रेमी के परिजन पर शादी करने का दबाव बनाने लगे, लेकिन प्रेमी के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। प्रेमिका के परिजन ने न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया।

अंततः राम संजीवन और खुशबू ने महिला थाने में न्याय और सुरक्षा की प्रार्थना की, जिसके बाद परिजनों को बुलाकर आपसी सहमति से उनका विवाह संपन्न कराया गया।

इसे भी पढ़ें

फेसबुक लवर के लिए लाल जोड़े में आटो से 80 किमी दूर पहुंची प्रेमिका

Share This Article
Exit mobile version