SEBI ने अभिनेता अरशद वारसी समेत 59 लोगों पर लगाया प्रतिबंध, जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला [SEBI imposed ban on 59 people including actor Arshad Warsi, also imposed fine, know the whole matter]

3 Min Read

stock market:

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और 57 अन्य लोगों पर साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सलाह देने वाले भ्रामक यूट्यूब वीडियो के मामले में कार्रवाई की है।

सेबी ने इन सभी को 1 से 5 साल तक शेयर बाजार में कारोबार करने से रोक दिया है। SEBI ने अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई को 1 साल के लिए सिक्योारिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है।

अरशद वारसी और मारिया गोरेटी पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा 57 अन्य लोगों पर 5 लाख से 5 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।

stock market: अवैध कमाई ब्याज समेत वापस करने का आदेशः

सेबी ने इन लोगों को 58.01 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को 12 फीसदी सालाना ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया है। जांच में पता चला कि अरशद वारसी ने 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने 50.35 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था।

stock market: यह है मामलाः

इस पूरे मामले में सुभाष अग्रवाल, मनीष मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, लोकेश शाह और जतिन शाह जैसे लोगों ने अहम भूमिका निभाई। सुभाष अग्रवाल साधना ब्रॉडकास्ट के RTA का डायरेक्टर था।

उसने मनीष मिश्रा और कंपनी के प्रमोटरों के बीच मेडिएटर की भूमिका निभाई। सेबी ने कहा कि ये लोग इस धोखाधड़ी की योजना बनाने और उसे लागू करने में शामिल थे।

इसके अलावा, पीयूष अग्रवाल और लोकेश शाह ने मनीष मिश्रा और प्रमोटरों की मदद के लिए अपने खातों का इस्तेमाल किया। जतिन शाह ने इस योजना को लागू करने में अहम भूमिका निभाई।

stock market: 5 यूट्यूब चैनल चिह्नितः

इस महत्वपूर्ण खुलासे में, सेबी ने पांच यूट्यूब चैनलों की पहचान की है – द एडवाइजर, मिडकैप कॉल्स, प्रॉफिट यात्रा, मनीवाइज और इंडिया बुलिश – जो गलत सूचना फैलाने में भागीदार हैं। इन चैनलों ने एसबीएल के धोखाधड़ी वाले प्रचार में भूमिका निभाई।

सेबी के 109 पेज के आदेश के अनुसार यह योजना दो स्टेप में चलाई गई। पहले स्टेप में प्रमोटरों से जुड़े लोगों ने साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों की कीमत को आर्टिफिशियल रूप से बढ़ाया। उन्होंने छोटे-छोटे ट्रेड करके शेयर की कीमत को ऊपर ले गए।

दूसरे स्टेप में मनीष मिश्रा द्वारा चलाए गए यूट्यूब चैनलों पर गलत वीडियो डाले गए। ये वीडियो शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए डाले गए। इस धोखाधड़ी गतिविधि की पूरी डिटेल सेबी की जांच में दी गई थी, जो 8 मार्च 2022 से 30 नवंबर 2022 तक चली थी। सेबी ने एक पेड मार्केटिंग का भी पर्दाफाश किया है, जो YouTube पर गलत चीजों का प्रचार करने के लिए बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें

अनिल अंबानी के बाद इस बिजनेसमैन को SEBI ने बाजार से किया बैन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं